मोरवन। शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर आज बुधवार को ग्राम मोरवन में श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर (बड़ा मंदिर) प्रांगण में श्री खाटू श्याम जी की भव्य भजन संध्या होने जा रही हैं, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। राजस्थान के सुप्रसिद्ध कलाकार दीपा दाधीच, महेश टाक, माही टाक व शंभु भाट आदि अपने सुप्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। रात्रि 12.00 बजे भगवान की महाआरती कर खीर का प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विदित है कि लक्ष्मीनाथ मंदिर सेवा समिति व ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिवर्ष मोरवन बड़े मंदिर पर धूमधाम से शरद पूर्णिमा महोत्सव ग्राम मोरवन में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में समिति व ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा क्षेत्र की सभी धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में बाबा के दरबार में पहुंचे व मधुर मधुर भजनों का आनंद उठाएं।