भगवानपुरा। नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व खाद्य दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रकाश सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भोजन के महत्व पर चर्चा की गई।
संस्था प्राचार्य डॉ सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि भोजन बेहतर जीवन, भविष्य और स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है और छात्रों को संतुलित आहार के महत्व को समझाया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सेवक चौहान ने विश्व खाद्य दिवस के उद्देश्यों और 2024 की थीम बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रजनी सोलंकी सहित विद्यार्थी नंदनी मालविया, अनिल सोलंकी और निहारिका मोरे सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में भोजन और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रो. सोहन गुर्जर द्वारा दी गई।