उज्जैन। गाय की मौत के बाद उसकी अंतिम यात्रा शव वाहन को सजाकर डीजे व ढोल-ताशे के साथ निकाली गई है, जिसके बाद सनातन धर्म के अनुसार गाय का अंतिम संस्कार किया गया।
न्यू इंदिरा नगर नीलगंगा रोड पर रहने वाले पुरुषोत्तम मकवाना के पास करीब 15 वर्ष से रह रही गंगा नामक गाय की सोमवार शाम को मौत हो गई। जब श्री पावन धाम गौशाला न्यास हिन्दू संगठन को सूचना लगी तो उन्होंने मंगलवार शव वाहन को सजाकर, डीजे और ढोल-ताशे के साथ जय सियाराम के नारों के बीच गाय की अंतिम यात्रा धूमधाम से निकाली। सनातन धर्म की रीति अनुसार पूजा-पाठ कर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान 50 से अधिक लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।