रतनगढ़। घाट में बुधवार रात करीब 9 बजे सीमेंट के विद्युत पोल लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से ट्रेलर घाट की रेलिंग तोड़ने के बाद रुक गया वरना घाट से गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
मिली जानकारी के मुताबिक पाली राजस्थान पासिंग ट्रेलर जयपुर से सीमेंट के विद्युत पोल लदान कर सिंगोली रतनगढ़ के रास्ते चित्तौड़गढ़ जिले के जावदा की ओर जा रहा था, तब ही रतनगढ़ घाट में ब्रेक फेल होने से ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। हालांकि बड़ा हादसा घटित होता, उससे पूर्व चालक ने ट्रेलर को रेलिंग से टकरा कर रोक दिया। हालांकि रेलिंग से टकराने से जहां रेलिंग सहित घाट में लगे संकेतक भी टूट गए। वहीं वाहन में भी काफी नुकसान हुआ है।
खैर जो भी लेकिन चालक ने अगर वाहन टकराने में तत्परता नहीं दिखाई होती तो बड़ा हादसा भी घटित हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वाहन तेज गति से लुढ़कता हुआ रेलिंग से टकराकर रुक गया। यदि वाहन नहीं रुकता तो वह सीधे घाट से आवास कॉलोनी की ओर गहरी खाई में गिरता।