BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2024, 12:17 pm
KHABAR : नीमच में श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने श्री अजमीढ़ जी की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली विशाल वाहन रैली, समाज के युवक-युवतियों ने उत्साह के साथ की शिरकत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा आज महाराजा श्री अजमीढ़ जी की जयंती के उपलक्ष्य में विशाल वाहन रैली निकाली गई। स्वर्णकार नवयुवक मंडल के तत्वावधान में विजय वाहन रैली का प्रारंभ स्वर्णकार धर्मशाला से हुआ। 
वाहन रैली में बड़ी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर स्वर्णकार समाज के युवक, युवती और समाजजन शामिल हुए। वाहन रैली मैसी फर्ग्यूसन चौराहा, नीमच सिटी, बारादरी, नया बाजार होते हुए श्री अजमीढ़ जी चौराहा तक पहुंची। यहां पर समाज जनों द्वारा महाराजा श्री अजमीढ़ जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महा आरती की गई। जमकर आतिशबाजी हुई। तत्पश्चात रैली शहर के प्रमुख मार्गाे से होती हुई स्वर्णकार धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में समाजजन वाहनों पर धर्म ध्वजा और तिरंगा लेकर चले। रैली के दौरान डीजे और ढोल नगाड़े के साथ भक्ति गीत की स्वर लहरियां बिखरी। पुलिस का माकूल इंतजाम रहा। 
बताते चलें कि स्वर्ण समाज द्वारा अपने पितृ पुरुष महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती पर अनेक भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल शाम विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE