BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2024, 1:48 pm
KHABAR : चीताखेड़ा में 10 दिवसीय रामलीला मंचन का आयोजन, श्री नारद मुनि ने भगवान श्री विष्णु जी को नारी विरह में भटकने का दे डाला श्राप के प्रसंग से हुई शुरूआत, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। स्थानीय गांव में रामलीला मंडल के जनक श्री श्री 1008 श्री महंत पुरुषोत्तम दास जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद से दशहरा पर्व की अवसर पर बजरंग मंदिर पर बजरंग नाट्य कला रामलीला मंडल के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय रामलीला मंचन बुधवार से नारद मोह-माया नगरी, इन्द्र देव सभा, नारद जी द्वारा भगवान श्री विष्णु जी को श्राप आदि प्रसंगों के साथ प्रारंभ हो गया है। 

सर्वप्रथम कार्यक्रम के प्रारंभ में रामलीला मंच पर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता हरिश - हुकमीचंद सोनी, अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विजय कुमार जैन की मुख्य अध्यक्षता में, विशेष अतिथि पृथ्वीराज मंडावरा, उप-सरपंच विकास प्रजापत, पूर्व सरपंच पटेल नंदराम माली, आवरी माताजी मंदिर समिति कोषाध्यक्ष नरेश पाटीदार, पूर्व उप-सरपंच रतनलाल माली द्वारा फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। रामलीला मंडल समिति संरक्षक रमेश चंद्र माली, अध्यक्ष भगत मांगरिया, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, सचिव कन्हैयालाल सोनी द्वारा आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। श्री रामचरितमानस ग्रंथ और श्री श्री 1008 श्री महंत पुरुषोत्तम दास जी महाराज के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर श्रीगणेश किया। 10 दिवसीय रामलीला मंचन के प्रथम दिवस को धार्मिक मंच पर मशहूर रामलीला कलाकारों द्वारा नारद मोह माया नगरी, इन्द्र देव सभा, नारद मुनि द्वारा भगवान श्री विष्णु जी को श्राप दिया प्रसंग पर मंचन किया गया।  कपि आकृति तुम किन हमारी करे ही किस सहाय तुम्हारी।मम उपकार किन तुम भारी नारी विरह तुम हो दुखारी। चौपाई का वर्णन करते हुए नारद जी ने भगवान श्री विष्णु जी को श्राप देते हुए कहा कि तुमने वानरों को हिन समझा इसलिए तुमने मुझे वानर रूप दिया ये वानर ही तुम्हारी सहायता करेंगे अन्यथा भूखंड में सहायता करने वाला नहीं मिलेगा। जिस राजकुमारी से मुझे वंचित रखा वही रूप त्रेता युग में राम अवतार में मनुष्य रूप अवतार होगा और  तुम भी नारी के वियोग में मेरी ही तरह तुम भी हाय सीते हाय सीते करते हुए भटकोगे। चीता खेड़ा गांव में विगत 20 सालों बाद रामलीला मंचन का आयोजन फिर से शुरू हुआ है क्षेत्र की जनता बड़े ही उत्साह से रामलीला मंचन का आनंद लें रही है।  रामलीला मंचन कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी विरेन्द्र सिंह बिसेन के निर्देशानुसार पुलिस जवान मुस्तैद रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE