BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2024, 5:21 pm
KHABAR : वाल्मीकि जयंती पर संतों का सम्मान, कुंभ स्थल में हुआ संत समागम, जिले भर के 50 से अधिक संत जुटे, पढे़ खबर 

Share On:-

मंडला। आदि कवि वाल्मीकि जयंती और शरद पूर्णिमा अवसर पर मंडला के कुंभ स्थल में जिला प्रशासन ने गुरुवार को संत समागम आयोजित किया गया। मंडला में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत नर्मदा पूजन और धर्मध्वजा की स्थापना के साथ हुई।


कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि, ‘मंडला नगर को धर्ममय करने का यह प्रयास किया गया है। इसी बीच जिले के 50 से ज्यादा आश्रमों के संतों को बुलाया गया है और उनके चरण पखार कर उनकी पूजा पाठ कर सम्मानित किया गया है। यह मंडला जिले का पहला ऐसा कार्यक्रम है।


मंडला में धार्मिक पर्यटन बढ़ाने की पहल
संत समागम के आयोजन पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कार्यक्रम का उद्देश्य और रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि मंडला में धर्मिक पर्यटन को बढ़ाने, हमारी चेतना को सकारत्मक बनाने के लिए और प्रशासन में सेवा, संस्कार के भाव में अभिवृद्धि के उद्देश्य से यह एक नई परिपाटी का आरंभ किया गया है।


कार्यक्रम का मंच संचालन अखिलेश उपाध्याय और आभार मंडला एसडीएम सोनल सिडाम ने किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE