BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2024, 5:31 pm
KHABAR : प्रैक्टिकल नॉलेज बढाने आईआईएम इंदौर के 24 छात्रों की टीम ने किया 4 गांवों का भ्रमण, अब सभी टीमें तैयार करेंगी रिपोर्ट, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आईआईएम इंदौर के 24 छात्रों की 4 टीमें जिले के अलग-अलग गांवों में पहुंची। हर टीम एक गांव में चार दिन रहकर, यहां ग्रामीण परिवेश को समझेगी। हर टीम में 6 छात्र शामिल हैं। रूरल इंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत छात्रों का चयन किया गया हैं। सभी टीमें रिपोर्ट तैयार करेंगी। फिर इसे आईआईएम इंदौर की तरफ से शासन को भेजा जाएगा।

छात्रों की टीमें राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किये जा रहे कार्याे के तहत हो रहे कार्याे का भी अध्ययन करेंगी। एकेडमिक के साथ-साथ छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज देने तथा बडे प्रोजेक्ट को धरातल पर परखने की समझ विकसित करने के लिए यह एकेडमिक विजिट प्लान की गई है।

प्रभारी जिला पंचायत सीईओ अरविन्द डामोर एवं एनआरएलएम जिला परियोजना प्रबंधक शम्भु मईडा ने छात्रों से कहा कि वे ग्रामीण प्रवास के दौरान वहां के समूहों के संचालन एवं समूहों द्वारा की जा रही गतिविधियों, अर्थव्यवस्था एवं ग्रामीणों की समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे तो काफी अहम होगा। टीम विकासखण्ड नीमच के ग्राम चीताखेडा, धनेरिया कलां, जवासा और रेवली-देवली के भ्रमण पर रहेगी। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेन्द्र पालनपुरे द्वारा इन पंचायतों में भोजन एवं आवास की व्यवस्था करवाई गई एवं विकासखण्ड प्रबंधक राजेन्द्र कुमार चौहान, सहायक विकासखण्ड प्रबंधक आशीष भगोरे, सुनिल नागराज द्वारा उक्त पंचायतों में स्व-सहायता समूह की महिला दीदीयों एवं ग्राम संगठन एवं सकुल स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों के बीच संवाद करवाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE