नीमच। जिले के रामपुरा नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर पथ संचलन निकाला। यह पथ संचलन सरस्वती बस्ती और जगदीश बस्ती के स्वयंसेवकों ने निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में शामिल हुए।
पथ संचलन पोरवाल मांगलिक भवन से शुरू हुआ। जो अक्कल चौराहा, जामपुरा मोहल्ला, भोई मोहल्ला, बांडा देवरा, लाल बाग, छोटा बाजार, सिनेमा रोड, धान मंडी, चिरमी कुमार गली होते वापस पोरवाल मांगलिक भवन पहुंचा। इस दौरान पोरवाल मांगलिक भवन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने स्वयं सेवकों को संबोधित किया।
रहवासियों ने किया स्वागत-
पथ संचलन का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय रहवासियों में भी संचलन का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान तहसीलदार मुकेश निगम, थाना प्रभारी उमेश यादव और पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।