नीमच। महाकाव्य रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती नीमच में वाल्मीकि समाज के तत्वाधान में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभीन्न सामाजिक संगठन के सदस्य और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में फव्वारा चौक स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात आरती की गई। सर्वसमाज की और से वाल्मीकि समाज के चौधरी और पटेल तथा पदाधिकारियों का साफा बांधकर और पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। आयोजकों द्वारा वाल्मीकि सर्किल की भव्यता के साथ सजावट की गई। इस अवसर पर सर्व समाज समरसता मंच की खास मौजूदगी रही।