उज्जैन। तराना नगर के सद्गुरु नाना महाराज गुरु मंदिर प्रांगण मे तराना प्रेस क्लब के नेतृत्व में दशहरा मिलन समारोह कार्यक्रम सद्गुरु नाना महाराज के परम सानिद्धय में तराना प्रेस क्लब के नेतृत्व में दशहरा मिलन समारोह सम्पन्न हुआ उक्त कार्यक्रम में अल सुबह सद्गुरु नाना महाराज का अभिषेक पूजन किया गया तत्पश्चात नाना महाराज गुरु मंदिर पंडित पंकज दुबे के सानिध्य मे भजनों की सुमधुर स्वरों के साथ नाना बावनी की गई वही उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सद्गुरु नाना महाराज की महाआरती की गई उसके पश्चात भोजन प्रसादी व शरद पुर्णिमा के उपलक्ष्य में विशेष दुध का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित पत्रकारो व नाना समिति सदस्यों व विशेष गणमान्य नागरिकों के साथ वरिष्ठ व्यापारी सौरभ वाजपेई, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, तराना प्रेस क्लब अध्यक्ष अर्पित बोडाना, पत्रकार नूतन गिरी गोस्वामी,विकास कसेरा,शेखर कुशवाह,अजय नवरंग,विष्णु माली,सहित पार्षद सदानंद दीक्षित,की उपस्थिती में गरिमामयी कार्यक्रम हुआ।