शाजापुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् शाजापुर के बैनर तले नित्येश्वर महादेव मंदिर परिसर में शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जितेन्द्र देवतवाल श्ज्वलंतश् ने राग मेघ मल्हार, शिवरंजनी, राग भैरवी में अपनी प्रस्तुति दी। साहित्य परिषद के वरिष्ठ सदस्य गोकुल सिंह, अशोक योगी, डॉ. जितेन्द्र सिंह, राधेश्याम भाटिया, दयाल विश्वकर्मा ने भी ग़ज़ल, गीत, भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रकूट से पधारे रामानंदी संत चरणदास ने किया। कार्यक्रम की परिकल्पना एवं संयोजन रहा समाजसेवी गोकुल सिंह व संचालन अशोक योगी ने किया। इस अवसर पर झूले सिंह, रमेश सौराष्ट्रीय, महेश राठौर, महेश वर्मा आदि उपस्थित थे।