मनासा। कुकडेश्वर सहस्त्र मुखेश्वर शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर ग्राम भारती मनासा कि अक्टूबर माह कि जिला स्तरीय प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ आचार्य बैठक ग्राम भारती कार्यालय पर सम्पन्न हुई। सर्व प्रथम जिला प्रमुख मंगलसिंह चन्द्रावत द्वारा मां सरस्वती प्रणवाक्षर ओम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक का संचालन व परीचय बनवारी लाल मोड़ संकूल प्रमुख महागढ ने किया। बैठक में आदरणीय जिला प्रमुख जी द्वारा विषयों का प्रतिपादन हुआ।पूर्व छात्र पंजीयन ,मासिक आय व्यय पत्रक,अभिभावक गोष्टी,मातृ गोष्ठी ,शिशु मेला, अभिभावक सम्मेलन,मातृ सम्मेलन, शुल्क एकत्रीकरण,विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम,विघालय में सभी प्रकार कि पंजी का संधारण करना।,लेखा बंदी की जानकारी,भविष्य निधि काटना, विद्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था,संसाधन व्यवस्था,आगामी मान्यता,दीपावली मिलन समारोह, दायित्व बोध शिविर,अभिभावक सम्पर्क,शिक्षण पक्ष मजबूत,आचार्य दैनंदनी, दीपावली पर सभी आचार्य परीवार को समय पर मानधन।
आदि विषयों पर जिला प्रमुख जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक के समापन सत्र में जिला समिति के कोषाध्यक्ष समरथ गुर्जर, जिला समिति सदस्य रमेशचन्द्र रावत उपस्थित रहे।उक्त जानकारी हीरालाल रावत प्रधानाचार्य बरलाई जिला प्रचार प्रसार प्रमुख द्वारा दी गई।