मनासा। नगर के दशहरा मैदान में आयोजित 7 दिवसीय मेला आयोजन में छठे दिन गुरुवार देर रात 10 बजे से राजस्थान के प्रसिद्ध भजन सम्राट भगवत सुथार ने अपने भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजनों को सुनने देर रात तक दर्शकों की भारी भीड़ जमा रही।
मनासा के दशहरा मैदान में आयोजित 7 दिवसीय मेला आयोजन में सर्व प्रथम नगर परिषद स्वच्छता कर्मचारियों द्वारा वाल्मीकि जयंती मनाई गई। जिसके बाद परिषद कर्मचारियों का नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सीमा अजय तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया ।वही मंच पर पहुंचे राजस्थान के भव्य भजन सम्राट भगवत सुथार का सुथार समाज द्वारा विश्वकर्मा जी की तस्करी भेट कर स्वागत सम्मान किया।रात 10 बजे से शुरू हुए भव्य भजन संध्या आयोजन में भगवत सुथार ने भव्य भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसे सुनने देर रात तक हजारों की संख्या में भीड़ जमा रही और भजनों का आनंद लिया।