BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2024, 1:58 pm
KHABAR : नीमच जिले के ग्राम चीताखेड़ा में रामलीला का आयोजन, बजरंग नाट्य कला रामलीला मंडल के कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां, दर्शकों को किया लोट-पोट, पढ़े भगत मांगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। बजरंग नाट्य कला रामलीला मंडल चीताखेड़ा के तत्वावधान में दशहरे पर्व के अवसर पर 10 दिवसीय रामलीला का मंचन गुरुवार को आयोजित बजरंग मंदिर पर किया जा रहा है। रामचरितमानस ग्रंथ के मुख्य नायक भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और स्वर्ण लंकाधिपति रावण का रामलीला मंचन के प्रसंग का वर्णन में जन्म का बड़े ही मार्मिक चित्रण किया गया। जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा शानदार एक से बढ़कर एक रामायण के पात्र का अभिनय किया जा रहा है। रामलीला मंचन के दौरान दर्शकों के मनोरंजन हेतु जोकर (विदुषक) हंसी-मजाक जोक सुनाकर एवं कोमेडी से लोट-पोट कर रहे हैं। जिसका आनंद बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन ले रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि गांव में रामचरित मानस एवं राधेश्याम रामायण धर्म ग्रंथ पर आधारित रामायण के पात्रों को रामलीला मंचन के दौरान अभिनय किया जा रहा है। गुरुवार को भटवाड़ा मौहल्ले में पीठ पहुंच मार्ग पर स्थित बजरंग मंदिर पर जनसहयोग से आयोजित 10 दिवसीय रामलीला मंचन के दुसरे दिन भगवान श्री राम,भरत ,लक्ष्मण और शत्रुघ्न और स्वर्ण लंकाधिपति रावण, कुंभकर्ण, विभिषण का जन्म प्रसंग पर नाट्य रूपांतरण किया गया।  तीनों भाइयों ने ब्रह्मा जी की भक्ति कर वरदान मांगे। रावण ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी की भक्ति कर अजर-अमर का वरदान प्राप्त किया, वहीं कुंभकर्ण ने इंद्रासन की बजाए निद्रासन मांग बैठा तो विभिषण ने भगवान की भक्ति मांगी। पृथ्वी पुकार  सहित कई प्रसंगों पर मशहूर कलाकारों द्वारा अभिनय किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के प्रारंभ में  रामलीला मंच पर मुख्य अतिथि कृषि मंडी समिति पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर, अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता शांतिलाल जैन ने मंच पर श्री रामचरितमानस ग्रंथ और भगवान श्री राम की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर आरती कर रामलीला मंचन प्रारंभ किया। बजरंग नाट्य कला रामलीला मंडल संरक्षक रमेश चंद्र माली,अध्यक्ष भगत मांगरिया, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, सचिव कन्हैयालाल सोनी ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। 


कल शनिवार को धार्मिक मंच पर श्री राम -जानकी विवाह, दशरथ -कैकई संवाद- 
10 दिवसीय रामलीला मंचन के दौरान कल चौथे दिन शनिवार को रात्रि 9 बजे से रामलीला मंच पर भगवान श्री राम और राजा जनक नंदनी माता सीता स्वयंवर रचा जाएगा। वहीं राजा दशरथ और कैकेई संवाद तथा मंथरा और कैकेई संवाद प्रसंग पर नाट्य रूपांतरण का मंचन किया जाएगा। प्रतिदिन रामलीला का मंचन रात्रि 9बजे से देर रात 12 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। रामलीला मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उमड़ भक्ति की सरिता में डूबकिया लगा रहे हैं। शंभू लाल माली, संतोष राव, गोपाल दास बैरागी ने क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंच कर धर्म लाभ लें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE