भोपाल। मध्यप्रदेश संस्कृति संचालनालय की ओर से रवीन्द्र भवन, भोपाल के मुक्ताकाश मंच में 18 से 24 अक्टूबर 2021 तक श्रीरामकथा के विविध प्रसंगों की लीला प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में अवध आदर्श रामलीला मंडल, अयोध्या (उ.प्र.) के कलाकार प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से रामकथा के विभिन्न प्रसंगों का मंचन करेंगे।
उत्सव में ष्श्रीरामराजा सरकारष् के छत्तीस गुणों का चित्रण, ष्वनवासी श्रीरामष् के वनगमन पथ के महत्त्वपूर्ण स्थलों का चित्रांकन और ष्चरितष् रामलीला में प्रयुक्त मुखौटे एवं मुकुट की प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रहेगा।
उत्सव में राम के प्रसंगों की होगी लीला प्रस्तुतियां
18 अक्टूबर श्रीहनुमान लीला नृत्य-नाट्य एवं श्रीराम जन्म
19 अक्टूबर श्रीराम कथा प्रस्तुति, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार
20 अक्टूबर सती लीला नृत्य-नाट्य, धनुष भंग, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, श्रीराम विवाह झाँकी
21 अक्टूबर सूर्पणखा नासिका भेदन, सीताहरण, जटायु-शबरी उद्धार
22 अक्टूबर निषादराज गुह्य लीला-नाट्य, बालि वध, लंका दहन
23 अक्टूबर लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण-मेघनाद-रावण वध
24 अक्टूबर भक्तिमती शबरी लीला-नाट्य, भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक