BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2024, 4:37 pm
NEWS : रावड़दा में रात्रि चौपाल का आयोजन, जिला कलक्टर ने सुने लोगों के अभाव- अभियोग, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश, खेल मैदान और संसाधनों की उपलब्धता के लिए प्रस्ताव भिजवाने को भी कहा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को पंचायत समिति बेंगू की रावड़दा  ग्राम पंचायत मुख्यालय पर  रात्रि चौपाल आयोजित की गई। रात्रि चौपाल में पंचायत के विभिन्न गांवों के लोग अपनी समस्याओं लेकर उपस्थित हुए। जिला कलक्टर ने एक-एक कर ग्रामीणों को अपने समक्ष बैठाकर उनके अभाव- अभियोग सुने और उनके निराकरण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया।

रात्रि चौपाल में पानी, बिजली, सड़क, खाद्य सुरक्षा, पेंशन, अतिक्रमण, नामांतरण, सामाजिक न्याय की योजनाओं, कार्यों की गुणवत्ता सहित सरकारी विभागों से संबंधित  प्रकरणों में आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने यहां की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल मैदान के निर्माण एवं खेल संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पात्र नागरिकों को पेंशन परिलाभ, किसान सम्मान निधि आदि लाभ दिलवाने सहित विभिन्न प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को क्षेत्र में सड़कों के स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ से मौसमी बीमारियों, टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली और मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यार्थियों को पर्याप्त पौषाहार उपलब्ध कराने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए जिला कलक्टर ने पानी, बिजली, मनरेगा, स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, राशन सप्लाई, पोषण, स्वास्थ्य केंद्र आदि की स्थिति की जानकारी ली और किसी प्रकार की समस्या को लेकर स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से सूचित करने को कहा। इस दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने सहित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और सकारात्मक से कार्य करने, नियमित निरीक्षण के माध्यम से योजनाओं की क्रियान्विति सुनिश्चित करने, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी के उपयोग की प्रक्रिया एवं इनके लाभ के बारे में जागरूक किया।

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया-
जिला कलक्टर ने परीक्षाओ एवं खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके करियर को लेकर संवाद भी किया। विद्यार्थियों ने जिला कलक्टर को विद्यालय में शिक्षकों की कमी से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था कर शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद कुमार मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश, उपाधीक्षक भगवत सिंह, प्रधान नारुलाल भील, एसीईओ विशाल सीपा, डीपीएम राजीविका महेंद्र मेहता, तहसीलदार विवेक गरासिया, सीएमएचओ डॉक्टर ताराचंद गुप्ता, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, उपनिदेशक उद्यान शंकर लाल जाट, सामाजिक न्याय एवं अधिकारी का विभाग के उपनिदेशक अशीन शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE