भौरासा। बस स्टैंड स्थित न्यू लायंस क्लब द्वारा नवरात्रि में गरबा प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, नवरात्रि के नो ही दिन बालिकाएं माता रानी की भक्ति में लीन नजर आई। न्यू लायंस क्लब द्वारा गुरुवार को भव्य सुंदरकांड व पुरुस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमे गरबा करने वाली बालिकाओं को उपहार स्वरूप पुरुस्कार वितरण किया गया। सुंदरकांड समापन के पश्चात् भव्य आरती व प्रसादी का वितरण किया गया।