देवास। स्वर्णकार समाज ने शालिनी रोड स्थित स्वर्णकार समाज के मंदिर में महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती मनाई। इस अवसर पर समाज के युवा संगठन, महिला संगठन व अन्य संगठनों ने मिलकर भव्य आरती की और महाप्रसादी का वितरण किया। समाज की वरिष्ठ जनों ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार यहां पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है जहां पर स्वर्णकार समाज के पितृ पुरुष महाराजा अजमीढ़ जी की भव्य आरती के साथ प्रसादी वितरण कार्यक्रम किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हुए हैं। बताया जाता है कि महाराजा अजमीढ़ देव जी धर्म कर्म में विश्वास रखते थे और उन्हें खिलौने व आभूषण बनाने का शौक था जिसके चलते ही उनके वंशजों ने इस व्यवसाय को आगे बढ़ाया।