BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2024, 7:44 pm
KHABAR : नारी सम्मान की दुहाई देने वाले भाजपा शासन में खुले आम अश्लीलता परोस रहे जिम्मेदार, अश्लीलता की सारी हदें पार, सत्यनारायण पाटीदार ने की- बेलगाम जनप्रतिनिधि कर्मचारियों पर होनी चाहिए सख्त कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली।  सुशासन ओर नारी सम्मान का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा के राज में सारी हदे पार करने का काम अब उसके ही जिम्मेदार जनप्रतिनिधी ओर शासकीय कर्मचारी कर रहे हैं।
 मध्य प्रदेश में भाजपा के राज में जनप्रतिनिधि सत्ता के मद में चूर होकर मदमस्त हो रहे है, प्रदेश में महिला उत्पीड़न से हालत इतने बदतर हो गए कि शासकीय कर्मचारियों को अब किसी का डर नहीं रहा, उन्हें इतनी खुली छूट मिल गई की उन्हें ना तो उनके बड़े अधिकारियों  का डर है और ना ही किसी जनप्रतिनिधि का। इस लगता हैं कि प्रदेश सहित जावद की आमजनता का कोई  सुनने वाला नहीं है,भाजपा राज में सुशासन नहीं कुशासन बढ़ रहा है। जावद क्षेत्र के विधायक को तो फुर्सत ही नहीं की वे जनता की सुध ले सके,उन्हें  मंत्री नहीं बनाया तो वे पहले से और भी अधिक निष्क्रिय हो गए। 
जावद विधानसभा में क्या घटनाक्रम हो रहे है इससे उन्हें कोई मतलब नहीं, जनता की परवाह छोड़ वे अपना राग अलापने में ही व्यस्त है।
विधानसभा क्षेत्र में आमजनता की भावनाओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। जनता के द्वारा दिए जाने वाले कर  व शासकीय रुपयों का किस तरह दुरुपयोग किया जा रहा है। जिसकी एक बानगी  सिंगोली में देखने को मिली हैं।
 जावद के पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार ने भाजपा शासन में खुले आम हो रही अश्लीलता और बेलगाम होते जिम्मेदार पदाधिकारियों  की लड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सिंगोली नगर परिषद द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम 13 दिवसीय दशहरा मेले के अंतिम दिन कार्यक्रम आर्केस्ट्रा में जो अश्लीलता परोसी गई उससे सिंगोली सहित पूरे प्रदेश शर्मसार हो गया। 
और तो और यह अश्लीलता का नंगा नाच नाच जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों, बड़े प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थित में हुआ जिसमें सभी सत्ता के नशे में मदमस्त दिखाई दे रहे हैं।
भाजपा राज में जावद विधानसभा में तो हालत बद से  बदतर हो चुके है, आमजन का भगवान ही मालिक है।
 निरंकुशता का आलम देखो कि जनप्रतिनिधि तो सारी हद पार कर ही रहे है वहीं अब तो शासकीय कर्मचारी भी बिना किसी डर के सारे नियम कायदों को ताक में रखकर ऐसा कार्य कर रहे है जिससे उनका विभाग भी शर्मसार हो रहा है।
सत्यनारायण पाटीदार ने कहा कि आर्केस्ट्रा में खुले आम अश्लीलता का नाच हो रहा था।
आश्चर्य तो तब हुआ जब की भाजपा के जनप्रतिनिधि व आमजनता की सुरक्षा में डटे रहने वाले पुलिस विभाग का कर्मचारी स्वयं आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डांसर के साथ झूम रहे हैं जिसमें उनकी फूहड़ता, अश्लीलता साफ झलक रही थी। 
भाजपा नेता व पुलिस आरक्षक डांसर के साथ सारी मर्यादाओं को लांघते हुए सैकड़ों लोगों के बीच डांसर पर पानी डालकर मस्ती में झूमते नजर आए जो पहले कभी नहीं देखा गया, इनके इस कृत्य से  सिंगोली नगर शर्मसार हुआ जिसकी चर्चा आम हो रही  है।
हैरान करने वाली बात हैं कि आयोजन के साक्षी ऐसे लोग बने जो जनता की आवाज है, उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद रहे जावद विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा नेता जिसमें जावद, रतनगढ़, सरवनिया महाराज सहित नगर परिषद् सिंगोली अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, जिला पंचायत प्रतिनिधि सहित कई भाजपा समर्थित पार्षद मौजूद थे।कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी जिसमें नगर पालिका सिंगोली सीएमओ भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सत्यनारायण पाटीदार ने कहा कि आर्केस्ट्रा कार्यक्रम काफी बड़ा था वहां प्रशासन के  पुलिस विभाग सिंगोली टीआई सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे  जिनके संरक्षण में अश्लीलता का नाच जनप्रतिनिधि व पुलिस आरक्षक ने किया। 
श्री पाटीदार ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि  जिम्मेदार सिंगोली सीएमओ के साथ ही वहां उपस्थित पुलिस अधिकारी टीआई, आरक्षक सभी पर कड़ी कार्यवाही करें,ताकि भविष्य में कभी ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE