नीमच। शहर में आज शनिवार को टैगोर मार्ग पर अस्थाई दुकानदारों ने प्रदर्शन कर मुख्य बाजार से हटाकर मिडिल स्कूल में बैठाए जाने को लेकर विरोध दर्ज कराया था। अस्थाई दुकानदारों के विरोध की सूचना मिलते ही भारत माता चौराहा पर प्रशासन, नगर पालिका और यातायात विभाग की कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस बीच एसडीएम ममता खेड़े, सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ, थाना प्रभारी पुष्पा चौहान, यातायात थाना प्रभारी उर्मिला सिंह चौहान, सोनू बडगूजर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भी मौके पर पहुंचकर अस्थाई दुकानदारों की बात सुनी थी। इसके कुछ ही घंटे बाद ही मुख्य बाजार के व्यापारी भी सड़क पर उतर आए और अस्थाई दुकानदारों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग करते हुए विरोध दर्ज कराया।
