भवानी मंडी। शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा भवानी मंडी की मासिक बैठक लाल चंद आदर्श विद्या मंदिर भवानी मंडी में मुरली मनोहर सोनी की अध्यक्षता तथा सह जिला कार्यवाह कृष्ण गोपाल वर्मा के मुख्यआतिथ्य में संपन्न हुई जिसमे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
उप शाखा मंत्री राधेश्याम सोनी ने बताया की बैठक की शुरआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमे मुख्य रूप से सोशल मीडिया तथा संगठन में इसकी भूमिका , जिला कार्यकारिणी चुनाव 2024,जिला शिक्षक सम्मेलन 2024 , उप शाखा द्वारा आगामी कार्य योजना, उप शाखा हाईलाइट, विभिन्न शिक्षक समस्याएं तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा चलाए जा रहे पंच कार्य ( सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण, स्व आचरण,कुटुंब प्रबोधन तथा नागरिक कर्तव्य) पर चर्चा की गई।
सोशल मीडिया तथा संगठन में इसकी उपयोगिता पर उप शाखा अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया की आज सोशल मीडिया संप्रेषण का सबसे बड़ा साधन बन चुका है, इसके द्वारा संगठन के खिलाफ तथा राष्ट्र के खिलाफ विमर्श गढ़ने का कई बार प्रयास होता है अतः हमें इसका प्रयोग सावधानी पूर्वक करते हुए सभी नेरेटिव को ध्वस्त करना है।
बैठक के दौरान शिक्षको की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई तथा तय किया गया की बहुत जल्द सीबीईईओ साहब से मिलकर चर्चा की जाएगी कि शिक्षको के हितों को ध्यान में रखते हुए आगामी सारे शिक्षक प्रशिक्षण भवानी मंडी ब्लॉक में 2 स्थानों पर करवाया जाए ताकि शिक्षको को दूरी ज्यादा होने की समस्या का सामना नही करना पड़े,
ब्लॉक स्तर के शिक्षक सम्मान का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए । ऐसे अध्यापक जिन्होंने धरातल पर रहकर विद्यालय का कायाकल्प कर दिया या विद्यार्थियों के जीवन में परिवर्तन लाने का प्रयास किया हो ऐसे अध्यापको का चयन कर उन्हे सम्मान दिलवाए ताकि कार्य करने वाले शिक्षक हतोत्साहित नही हो।
उप शाखा द्वारा आगामी कार्य की जानकारी देते हुए मनोहर सिंह ने बताया की आगामी दिनों में उप शाखा द्वारा दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा तथा सर्दी के दिनों में गरीब छात्रों को ऊनी वस्त्र दिलवाने की मुहिम चलाई जाएंगी। बैठक में उप शाखा महिला मंत्री कविता जांगिड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण सिंह परिहार, उप सभाध्यक्ष किशन सिंह चौहान,धीरज सिंह चंद्रावत, प्रबोधक अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ,जिला महासमिति सदस्य राजेश पुरोहित, ओम प्रकाश टेलर, बंकट कुमार लुहार , माणक चन्द रावत आदि अध्यापक उपस्थित रहे।