मंदसौर। रविवार को देशभर में करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं ये व्रत रखती हैं। मंदसौर में करवा चौथ को लेकर खरीददारी के लिए बाजार सज गए हैं। महिलाएं सजने संवारने व पूजा का सामान खरीद रहीं हैं।
रेहड़ी पटरी में दुकानों में करवा, छलनी व पूजन सामग्री की खूब बिक्री हो रही है। इसके साथ ही बाजारों में साड़ियों, कॉस्मेटिक, चूड़ियां, गहनों व गिफ्ट की दुकानों पर भी भीड़ लगी है। खासकर ब्यूटी पार्लर और मेंहदी के लिए एडवांस बुकिंग की गई है। रविवार को विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ पर निर्जला व्रत कर शाम को चांद की पूजा करेंगी।