BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2024, 11:39 am
KHABAR : रवींद्र भवन में श्रीराम के 36 गुणों का चित्र कथन, भारत के विभिन्न कलाकारों ने अलग-अलग शैलियों में किया वर्णन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम धरती के सबसे श्रेष्ठतम मनुष्य थे, वाल्मीकि रामायण के आरंभ में भगवान के 36 गुणों का जिक्र किया गया है, जिनके चित्र कथन की प्रदर्शनी इन दिनों भोपाल के रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच में लगाई गई है। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। राम के इन गुणों को भारत के विभिन्न कलाकारों ने अलग-अलग शैलियों में रचा है। प्रदर्शनी में सबसे पहले जनप्रिय श्रीराम के गुण को दर्शाया गया है, जिसमें श्रीराम का लक्ष्मण और सीता सहित वनगमन के लिए प्रस्थान करना। जिससे व्याकुल अयोध्या वासियों के साथ ही अन्य जीव-जन्तु भी दुखी हो जाते हैं।


मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच में 18 से 24 अक्टूबर तक श्रीरामलीला उत्स्स्व का आयोजन किया जा रहा है। 7 दिनी उत्सव में श्रीरामकथा से जुड़े अलग-अलग प्रसंगों की लीलाएं प्रस्तुति की जाएंगी। जनजातीय संग्रहालय के क्यरेटर(प्रभारी) अशोक मिश्रा ने बताया कि राम के 36 गुणों को भारत के अलग अलग कलाकारों द्वारा अलग अलग शैलियों में रचा गया है, जिसकी प्रदर्शनी यहां लगाई गई है। श्रीमद वाल्मीकि रामायण में इस बात का जिक्र किया गया है कि भगवान राम के वो 36 गुण क्या हैं जिसके कारण वो इस धरती के श्रेष्ठतम मनुष्य हैं। मिश्रा ने आगे बताया कि भगवान के एक एक गुण एक एक गुण अलग अलग कलाकारों को भेजकर स्थानीय चित्र शैली में अभिव्यक्त कराया गया है। मूल रुप से सारा संग्रह ओऱछा श्रीरामराजा सरकार मंदिर परिसर में है, उसकी प्रतिकृति की प्रदर्शनी यहां लगाई गई है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE