BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2024, 11:41 am
KHABAR : कृति के पारिवारिक मिलन समारोह में पहले गीतों की बयार, फिर चेयर रेस में मस्‍ती, पारिवारिक मिलन समारोह में जमकर थिरके कृति परिवार के सदस्‍य, एक सदस्‍य का जन्‍मदिन भी मनाया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कृति के पारिवारिक मिलन समारोह में पहले गीतों की शानदार बयार चली। इसके बाद चेयर रेस में सदस्‍यों की मस्‍ती भी नजर आई। पारिवारिक मिलन समारोह में सदस्‍यों ने संगीत की धुनकर थिरककर भी आनंद लिया और एक सदस्‍य का जन्‍मदिन भी मनाया। अंत में सहभोग भी रखा गया।

शहर में 32 वर्ष से अधिक समय से निरंतर सक्रिय अग्रणी सा‍हित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति ने 18 अक्‍टूबर को पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया। महू-नसीराबाद रोड पर ग्राम कनावटी स्थित ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी परिसर में कृति के पारिवारिक मिलन समारोह की शुरुआत शनिवार शाम करीब 7 बजे हुई। पारिवारिक मिलन समारोह में सदस्‍यों ने परिवार के साथ मिलकर एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्‍तुतियां दी और सदाबहार और सुमधुर गीतों पर थिरककर आनंद भी लिया। इस दौरान कृति परिवार के सदस्‍य डॉ अक्षय राजपुरोहित का जन्‍मदिन भी मनाया गया। कृति के पूर्व अध्‍यक्षों द्वारा आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह में अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ व सचिव महेंद्र त्रिवेदी ने संस्‍था के कार्यों पर प्रकाश डाला और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद पारिवारिक मिलन समारोह में चेयर रेस का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्‍यों के साथ परिवारजनों, जिनमें महिलाएं और बच्‍चे भी शामिल थे, ने भाग लिया और मौज-मस्‍ती कर कार्यक्रम का आनंद लिया। पारिवारिक मिलन समारोह में अध्‍यक्ष श्री गौड़, सचिव श्री त्रिवेदी सहित अन्‍य वरिष्‍ठ सदस्‍यों ने विजेताओं को पुरस्‍कार स्‍वरूप उपहार भेंट किए। संचालन कार्यक्रम संयोजक सत्‍येंद्र सिंह राठौड़ ने किया और आभार सचिव श्री त्रिवेदी ने माना। पारिवारिक मिलन समारोह में कृति परिवार के मनोहर सिंह लोढ़ा, प्रकाश भट्ट, किशोर जेवरिया, ओमप्रकाश चौधरी, रघुनंदन पाराशर, भरत जाजू, कार्यक्रम संयोजिका डॉ माधुरी चौरसिया, श्‍याम थोरेचा, तेज सिंह जैन, डॉ निर्मला उपाध्‍याय, सीए डी मित्‍तल, गणेश खंडेलवाल, सत्‍येंद्र सक्‍सेना, डॉ अक्षय राजपुरोहित, एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा, डॉ जीवन कौशिक, घनश्‍याम अंब, नीरज पोरवाल, कमलेश जैन, राजेश जायसवाल, राधेश्‍याम पाटीदार, अंबिकाप्रसाद जोशी, शरद पाटीदार, योगेश पाटीदार, आशा सांभर सहित अन्‍य सदस्‍य परिवार सहित शामिल हुए। कार्यक्रमके अंत में सहभोग भी आयोजित किया, जिसमें सभी ने स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों का लुत्‍फ उठाया।  

पूर्व अध्‍यक्षों का सम्‍मान भी किया-
कृति के पारिवारिक मिलन समारोह में पूर्व अध्‍यक्ष मनोहर सिंह लोढ़ा, प्रकाश भट्ट, किशोर जेवरिया, ओमप्रकाश चौधरी, रघुनंदन पाराशर, भरत जाजू, डॉ माधुरी चौरसिया, सत्‍येंद्रसिंह राठौड़, सत्‍येंद्र सक्‍सेना, डॉ जीवन कौशिक, नीरज पोरवाल का कृति अध्‍यक्ष श्री गौड़ व सचिव श्री त्रिवेदी ने पुष्‍पमाला बनाकर सम्‍मान व अभिनंदन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE