पिपलियामंडी। हिंदू धर्म में महिलाओं के पवित्र करवा चौथ व्रत को लेकर सोशल मीडिया पर आर चौधरी बाबूड़िया द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ आज थाने पर हिन्दूवादी संगठनों द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा। हिंदू संगठन के पदाधिकारी निलेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे हिंदू धर्म में महिलाओं का पवित्र करवा चौथ व्रत को लेकर के सोशल मीडिया पर रंडवो शब्द से अपमानित किया गया है, जिसको लेकर के आज पिपलियामंडी थाने पर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौप करके सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।