BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2024, 3:12 pm
KHABAR : भगवान श्री राम दुल्हा बन घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचे, पुलिस भी बनी बाराती, श्री राम ने माता जानकी से रचाया विवाह, पढे़ भगत मागरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। 10 दिवसीय रामलीला मंचन के पांचवें दिन शनिवार को धार्मिक रंगारंग मंच पर श्री श्री 1008 श्री महंत पुरुषोत्तम दास जी महाराज के आशीर्वाद से गणपत गुरु के सानिध्य में वाल्मीकि, तुलसीकृत,केशव,राधेश्याम और जसवंत पांचो रामायण महापुणों ग्रंथ का निचोड़ निकालकर उनके सारांश के आधार पर प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक रामायण के पत्र का मंचन बड़े ही मार्मिक माहौल के साथ रामलीला का मंचन का आयोजन किया जा रहा है। राम की लीला का मंचन देखने के लिए ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है।


रामलीला के मंचन के चौथे दिन शनिवार को कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिसेन, कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता पण्डित परशुराम शर्मा द्वारा रामायण ग्रंथ पर द्वीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर आरती के पश्चात रामलीला मंचन का श्री गणेश किया। रामलीला मंचन समिति के अध्यक्ष भगत मांगरिया द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। रामलीला के मंचन के दौरान भगवान श्री राम का विवाह जनक नंदिनी माता जानकी का प्रसंग हजारों श्रद्धालुओं का आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान श्री राम दूल्हे के रूप में घोड़ी पर सवार होकर बजरंग मंदिर से बारात लेकर रामलीला रंगमंच तक बिंदोली के रूप में पहुंचे जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु के अलावा पुलिस भी बाराती बन फटकों की आतिशबाजी करते हुए ढोल ढमाकों के साथ नाचते झूमते हुए पहुंचे। जहां भगवान श्री राम ने तोरण भी मारा। तो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिसेन द्वारा बारातियों का फूल वर्षा कर स्वागत भी किया, तो विवाह की रस्म भी पूरी करी। धार्मिक रंग मंच पर भगवान श्री राम (आयुषी राव)और माता जानकी (हर्षिता राव) ने आकर्षक स्वांग रचा और एक दूसरे को वरमाला डाली।रामलीला के रंगारंग मंच पर विशेष रूप से लक्ष्मण और परशुराम संवाद, रानी केकई और दासी मंथरा के बीच संवाद तथा राजा दशरथ केकई के बीच संवाद बड़े ही मार्मिक ढंग से भरत को अयोध्या का राजा और भगवान श्री राम को 14 वर्ष का वनवास दो वरदान को लेकर मंचन किया गया ।जिसको हजारों दर्शकों ने खूब सराहा। 


बाक्स में कल सोमवार को भगवान श्री राम और भैया भारत का मिलाप, सुरपनखा की कटेगी नाक बजरंग नाट्य कला रामलीला मंडल के तत्वाधान में आयोजित 10 दिवसीय राम की लीला का मंचन के कल छठे दिन सोमवार को रामलीला के रंग मंच पर मुख्य रूप से  भगवान श्री राम जी के 14 वर्ष के वनवास के दौरान चित्रकूट पर भगवान श्री राम जी और भैया भरत का मिलाप का और माता सीता जी का रावण द्वारा हरण का  जिवंत प्रसंग का रुपांतरण कर दर्शाया जाएगा। लंकापति रावण की बहन सुरपनखा  वनवास के दौरान पंचवटी पर भगवान श्री राम और लक्ष्मण के पास  विवाह का प्रस्ताव लेकर जायेगी। उसी दौरान लक्ष्मण द्वारा सुरपनखा की नाक काटी जायेगी। रामलीला के धार्मिक रंग मंच पर प्रतिदिन रात्रि 8: 30 बजे से देर रात 12 बजे तक बड़े ही आकर्षक ढंग से राम की लीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला मंचन समिति के समस्त पदाधिकारीयों ने क्षेत्र की समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म का लाभ ले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE