गरोठ। बोलिया नगर का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पंथ संचलन राम नगर नाके से नई आबादी, सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराह, नमित सिनेमा पुराना बस स्टेण्ड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराह , कंकाली माता जी गेट , न्यू बस स्टेण्ड, सब्जी मंडी, शिक्षक कालोनी, हरिजन बस्ती श्री राम मंदिर,सोलंकी मोहल्ला, गांधी चौक, गुलमोहर बाजार, माली मोहल्ला, श्री राम चौराहा , सदर बाजार छत्री चौक तक जगह जगह पुष्प वर्षा दुवारा स्वमं सेवकों का स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों द्वारा बौद्धिक दिया गया। बौद्धिक में मंचासीन पन्न्यास प्रवर ऋषभ रत्नविजय जी मरासाहब ने कहा की अनुशासन ही जीवन को सफल और सार्थक बनाता है। अनुशासन से ही व्यक्ति निर्माण और व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्रा निर्माण होता है। विभाग सह कार्यवाह डा. सुमन जी कुशवाह ने कहा की संघ ने विजयदमशी पर अपने 99 वर्ष पूरे कर चुका है वह अब शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है शताब्दी वर्ष पर वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। हमें पंच परिवर्तनों पर ध्यान देना होगा ,संयुक्त परिवारों के महत्व को समझना होगा। पर्यावरण के प्रति हमारे दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना होगा । समाज में समरसता को मजबूत करना होगा। हिन्दुओ को संगठित रह कर फिर से भारत को परम वैभव तक ले जाना होगा। समाज को पश्चात जीवन शैली की बजाए भारती सभ्यता और संस्कृति को ओर मजबूत करना होगा।