मनासा। रविवार देर शाम 5.30 बजे करीब मनासा-मंदसौर मार्ग पर महागढ़ के समीप दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों के होश उड़ गए। पल्सर गाड़ी का इंजन फुट गया। वहीं डीलक्स गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना में महागढ़ निवासी विद्युत लाइनमैन मोहन सिंह चंद्रावत निवासी महागढ़ एवं अन्य बाइक सवार रतलाम जिले का निवासी बताया जा रहा है। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों घायलों का उपचार किया गया। वहीं मोहन सिंह की हालत काफी गंभीर थी जिसका डॉक्टरों ने काफी कोशिश की मगर उपचार के दौरान ही मोहन सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं रतलाम निवासी युवक का उपचार जारी है।