नीमच। शहर के बोहरा बाजार के सामने और फोर जीरो भारत माता चौराहा पर अस्थाई दुकानदार तथा मुख्य बाजारों के व्यापारियों का जमावड़ा शुरू हो गया है। बोहरा बाजार के सामने जहां बड़ी संख्या में अस्थाई दुकानदार एकत्रित है। वहीं दूसरी तरफ भारत माता स्थल पर स्थाई दुकानदार इकट्ठा है।
जैसा कि विदित है 2 दिन पूर्व अस्थाई दुकानदारों को मिडिल स्कूल ग्राउंड पर शिफ्ट करने के मामले ने तूल पकड़ लिया था। विधायक दिलीप सिंह परिहार के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि आज इस मामले में सर्वसम्मति से कोई निर्णय लिया जाएगा। क्योंकि बीते कल करवा चौथ का त्यौहार था। फिलहाल पुलिस बल भी मौके पर पहुंचना शुरू हो गया है। अब बाजारों के स्थाई दुकानदार कलेक्टर कार्यालय पर जा रहे हैं।