झालावाड़। जिले के डग विधानसभा क्षेत्र के भवानीमंडी मे चुनावो में विकास के बड़े बड़े वादे करने वाले नेताओं के वादे हवाहवाई होते नजर आ रहे है। कार्यालय पर लाल शब्दों मे लिखें विधायक कालूराम मेघवाल के पोस्टर के सामने इतना बड़ा गड्डा दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। अक्सर जब विधायक महोदय भवानीमंडी पहुचते है तो इसी कार्यालय में रुकते है पर शायद इतना बड़ा गड्ढा विधायक महोदय की आंखों से ओझल है या फिर कोई दबाव, जो कार्यालय के सामने का गड्ढा ही दुरुस्त नही हो पा रहा है। हाड़ोती में एक कहावत है घर के कुंवारे पड़ोसी के फेरे, यह कहावत कही जाए तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी। सड़क, जैसी मूलभूत सुविधाओं में ही जब अनदेखी की जा रही, तो बाकी तो क्या उम्मीद की जाएं। अब देखने वाली बात होगी कि माननीय कहे जाने वाले विद्यायक इस समस्या के समाधान के लिय कितना अमल कर पाते है।