चित्तौड़गढ़। जे. के. सीमेन्ट निम्बाहेड़ा के गौरवशाली 50 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में फाचर पंचायत के बांसा गांव के राजकीय विद्यालय में बांसा और नजदीकी ग्रामीणों के लिए भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर जे.के. सीमेन्ट निम्बाहेड़ा के कॉर्पाेरेट सेफ्टी हेड आशुतोष श्रीवास्तव, हेड एचआर एवं आईआर प्रभाकर मिश्रा, टेक्निकल हेड राजेश सोनी, माइंस हेड यतेंद्र शर्मा सहित कई अधिकारीगण उपस्थित रहें।
जे.के. सीमेन्ट हमेशा ही आस पास के गांवों एवं समाज के उत्थान और प्रगति के लिए सदैव तत्पर होकर कार्य किए है और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्य करते करेंगे।