BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2024, 10:59 am
NEWS : दिल्ली दरवाजा सेवा बस्ती क्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले संस्कार केंद्र का शुभारंभ, दिनेश भट्ट ने कहा- सामाजिक समरसता श्रेष्ठ समाज का आधार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय शहर के मार्गदर्शन और भंवरलाल साहू संरक्षक वेलोसिटी स्कूल के आर्थिक सौजन्य से दिल्ली दरवाजा सेवा बस्ती क्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले संस्कार केंद्र का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह एवं जिला संस्कार केंद्र प्रमुख दिनेश चंद्र भट्ट ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपने संपूर्ण जीवन में महिलाओं, पिछड़े और अछूतों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। वे समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने के प्रबल समर्थक थे, कन्याओं के लिए देश में पहली पाठशाला व अपनी पत्नी सावित्री फुले को पहली अध्यापिका बनाया, जिस प्रकार महात्मा जी ने उस समय कार्य किया उनका अनुकरण करते हुए इस संस्कार केंद्र के माध्यम से सेवा बस्ती के अभावग्रस्त बालकों में सेवा शिक्षा संस्कार देते हुए पूरी बस्ती को कुरीतियों, अभावों से मुक्त कर समरस, सुशिक्षित सुसंपन्न, स्वावलंबी समाज खड़ा करेंगे क्योंकि सामाजिक समरसता ही श्रेष्ठ समाज का आधार है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वेलोसिटी स्कूल के निदेशक मुकेश साहू ने कहा कि आज देश में विद्या भारती के माध्यम से देशभक्त और संस्कारवान पीढ़ी तैयार करने का अद्वितीय  कार्य चल रहा है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष भंवरलाल साहू ने विद्यालय परिवार का आभार जताया कि साहू परिवार को सेवा देने का अवसर दिया इस अवसर पर विद्या भारती संस्थान के सह मंत्री धर्म नारायण भारद्वाज, विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना कुमावत,आचार्य विनोद कुमार चौबीसा, केंद्र संचालिका सुनीता कुमावत, साहू परिवार के सदस्य एवं विद्यालय के सभी आचार्य दीदी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE