चीताखेड़ा। नीमच जिले के गांव चीताखेड़ा में रविवार को भव्य सुंदरकांड का आयोजन होने जा रहा हैं। जिसमें राष्ट्रीय संत गुरुजी डॉ मिथिलेश जी नागर के मुखारविंद से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।
आयोजक मंडल के सदस्य राकेश परमार ने बताया कि आगामी 27 अक्टूबर रविवार को रात्रि 08 बजे से स्वर्गीय ओमप्रकाश मांगरिया की स्मृति में परिवार जनों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा हैं। उक्त आयोजन में राष्ट्रीय संत डॉ मिथिलेश जी नागर के मुखारविंद से सुंदरकांड का वाचन किया जाएगा।
आयोजक मंडल ने सभी क्षेत्रवासियों से निवेदन किया हैं कि भव्य सुंदरकांड आयोजन में अवश्य पधारें और धर्मलाभ ले।