नीमच। शहर में दाउदी बोहरा समाज ने 52 वे धर्मगुरु डॉक्टर सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब की मिलाद पूरी शानो शौकत के साथ मनाई। इस अवसर पर एक विशाल चल समारोह बोहरा बाजार से निकाला गया। जो की टैगोर मार्ग से जामा मस्जिद, नया बाजार, दाना गली, होकर पुनः बोहरा बाजार पहुंचकर समाप्त हुआ।
इस विशाल चल समारोह में बैंडबाजे, बग्गियां और घुड़सवार शामिल रहे। समाज के युवा, बुजुर्ग और बच्चों ने समाज की पारंपरिक वेशभूषा में पूरे उत्साह के साथ शिरकत की। इस अवसर पर इज्ज़ी स्काउट बेंड आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। हिंदुस्तान जिंदाबाद और सैयदना साहब जिंदाबाद के नारों से जुलूस गुंजायमान रहा। चल समारोह की अगुवाई बोहरा समाज के पदाधिकारियों ने की। इस अवसर पर बीती रात मिलाद की मजलिस का आयोजन हुआ। मजलिस में 53वें धर्मगुरु डॉक्टर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की दीर्घायु की कामना और मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआएं की गई।