BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2024, 3:23 pm
KHABAR : फिल्मों में किरदार निभा चुके कलाकार चीताखेड़ा में लंकाधिपति रावण बनकर अभिनय कर हजारों दर्शकों को अपना कायल बना रहे हैं- राकेश सोनी पेंटर, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। सेंट्रल सी.आई.एफ.ए.फिल्म एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष रमेश चंद्र गंगवानी एवं राज्य संयोजक प्रदीप शर्मा के द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित, फिल्म मशाल और संतोष में अभिनय कर चुके बुलंद आवाज के धनी राकेश सोनी पेंटर गरोठ के इन दिनों चीताखेड़ा में आयोजित रामलीला मंचन में रंगारंग धार्मिक मंच पर लंकाधिपति रावण का बेहतरीन ढंग से किरदार का अभिनय कर हजारों दर्शकों को अपना कायल बना रहे हैं। 
इन दिनों गांव के बजरंग मंदिर पर विगत दिवस 16 अक्टूबर से चल रहा रामलीला का मंचन के आठवें दिन मंगलवार को मशहूर कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक रामायण ग्रंथ के मुख्य नायक और सभी पात्रों का किरदार का अभिनय बड़े ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत कर हजारों दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं। बाली -सुग्रीव के बीच भीषण युद्ध हुआ इस दौरान भगवान श्री राम ने सुग्रीव से की गई मित्रता निभाते हुए एक पेड़ की आड़ लेकर बाली को तीर मारकर मोक्ष दिया। श्री राम की सुग्रीव और हनुमान जी से भेट हुई। हनुमान जी का लंका में प्रवेश, जनकनंदिनी माता सीताजी से हुई भेट और अशोक वाटिका में हनुमानजी ने श्री राम जी का प्रताप दिखाते हुए पूरी अशोक वाटिका को उजाड़ दिया। हनुमान जी को रोकने आए अक्षय कुमार,जंबू माली सहित रावण के कई योद्धाओं को पहुंचाया यमलोक पहुंचाते हुए लंका में लगाई आग, रावण पुत्र मेघनाथ से हनुमानजी की हुई भिडंत तो मेघनाथ ने हनुमानजी को ब्रह्रफांस में बांधकर रावण के सम्मुख ले गए जैसे कई प्रसंगों को बड़े ही मार्मिक ढंग से कलाकारों द्वारा अपने- अपने किरदारों का बड़े ही बेहतरीन ढंग से अभिनय किया। रामलीला मंचन का प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सविता, काजल शर्मा,निरमा भी रामलीला रंगमंच पर लेडिज पात्र सहित धार्मिक भजनों पर बेहतरीन ढंग से नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह रही है। 

कल बुधवार को होगा रामलीला में लक्ष्मण को शक्ति, कुंभकर्ण और इंद्रजीत मेघनाथ वध का मंचन-
10 दिवसीय रामलीला मंचन में रंगारंग धार्मिक रंगमंच पर मुख्य रूप से विशेष कर लंका में राम - रावण युद्ध में रावण के पुत्र इंद्रजीत मेघनाथ और लक्ष्मण के बीच भीषण युद्ध में मेघनाथ द्वारा लक्ष्मण को ब्रह्म शक्ति से मुर्च्छित करेंगे। हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लेकर आएंगे। इंद्रजीत मेघनाथ, कुंभकर्ण का युद्ध क्षेत्र में वध किया जाएगा। रामलीला मंचन समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE