नीमच। मनासा क्षेत्र के गांव बावड़ा में 10 फीट लंबे रेट स्नेक (धामन सांप) को देखकर ग्रामीण हैरान हो गए। भरी दोपहरी में राहुल बैरागी खेत से घर पहुंचा तो अचानक सामने सांप को देखकर तंग रह गया। राहुल ने तत्काल बालागंज निवासी प्रकाश बंजारा को सूचना दी। इस पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा।

आपकों बता दें कि वन विभाग की टीम ने हाल ही में राजस्थान के बाड़मेर में बीएसएफ सेंटर में एक 12 फीट लम्बा धामन सांप वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किया था। वहीं अब मनासा क्षेत्र से 10 फीट लंबा सांप मिला है। इस सांप में कोई जहर नहीं पाया जाता है। इसके कांटने से इन्फेक्शन जरूर हो सकता है। इस सांप को किसानों का मित्र भी कहा जाता है।
