BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2024, 4:49 pm
NEWS : आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय कपासन द्वारा संचालित संत रविदास सरस्वती संस्कार केंद्र का शुभारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

कपासन। आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय कपासन द्वारा संचालित एवं अभय कुमार सोमानी के आर्थिक सौजन्य से रेगर मोहल्ला, कपासन में संत रविदास सरस्वती संस्कार केंद्र का शुभारंभ हुआ।  कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह एवं जिला संस्कार केंद्र प्रमुख दिनेश चंद्र भट्ट ने संत रविदास जी का जीवन परिचय कराते हुए कहा कि वह बचपन से ही परोपकारी और दयालु स्वभाव के थे दूसरों की सहायता करना उन्हें अच्छा लगता था। उन्होंने धर्म के नाम पर प्रदर्शन, आडंबर का सदैव विरोध किया, उनका प्रसिद्ध वाक्य मन चंगा तो कठौती में गंगा आज भी प्रेरित करता है।  उनके नाम पर प्रारंभ हुआ संस्कार केंद्र पूरे नगर में सामाजिक समरसता का अद्वितीय उदाहरण बनेगा।
 आगे अपने उद्बोधन में भट्ट ने कहा  की आज पूरा देश पुण्य श्लोकाअहिल्यादेवी होल्कर का 300 वा जन्म वर्ष मना रहा है, आज भी उनकी सभी बातें प्रासंगिक है। केदारनाथ से लेकर काशी विश्वनाथ तक सैकड़ो प्राचीन मंदिरों का जीर्णाेद्धार  कराकर उन्हें पुनरू वैभव संपन्न बनाया। उनके शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही, न्यायप्रियता, कानून का राज, संस्थागत ढांचा मानवाधिकारों का सम्मान आदि थे।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कहा  कि देश में विद्या भारती ही ऐसा शिक्षा संस्थान है जहां विद्यालय में अध्यनरत भैया बहनों के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए उन्हें शिक्षा संस्कार के साथ-साथ देशभक्त बनाया जा रहा है। साथ ही विद्यालय के द्वारा सेवा बस्ती में संस्कार केंद्र के माध्यम से जो सेवा संस्कार शिक्षा का अद्भुत कार्य चल रहा है वह भी प्रेरणादायक है।
 इस काम में समाज के सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। आकोला भोपालसागर  और राशमी तीन स्थानो पर  संस्कार केन्द्रो को गोद लेकर उनकी संपूर्ण चिंता करने की घोषणा की।
 कार्यक्रम में इस अवसर विशिष्ट अतिथि के रूप में कपासन  पुलिस उप अधीक्षक हरजी लाल यादव, नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं संस्कार केंद्र के भामाशाह अभय कुमार सोमानी। अध्यक्ष के रूप में सुगन लाल बाघमार ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर स्थानीय समिति के सभी पदाधिकारी, नगर के सभी प्रबुद्ध जन, शिक्षाविद, विविध संगठनों के सभी प्रमुख कार्यकर्ता, मातृशक्ति, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अन्य आचार्य दीदी  सेवा बस्ती के भैया बहन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश गाडरी ने एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के सचिव अंबिका प्रसाद जायसवाल ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE