BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2024, 5:41 pm
BIG REPORT : महाकाल के भस्म आरती दर्शन बिना रुकावट होंगे, भक्तों को रात 2 बजे से सीधे मानसरोवर गेट से एंट्री; दिवाली से पहले नई व्यवस्था, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। भगवान महाकाल के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अब रात भर कतार में नहीं लगना पड़ेगा। उन्हें रात भर मंदिर के बाहर खड़े रहने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अब भक्तों को रात 2 बजे से सीधे मान सरोवर गेट से एंट्री दी जाएगी।


दिवाली से पहले नई व्यवस्था शुरू हो सकती है। मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ का कहना है कि हम इसे एक-दो दिन में लागू करने जा रहे हैं। महाकाल लोक बनने से पहले महाकाल मंदिर में रोजाना 20 से 30 हजार श्रद्धालु पहुंचते थे। अक्टूबर 2022 में महाकाल लोक बनने के बाद भक्तों की संख्या में चार गुना बढ़ोतरी हो गई। यह संख्या बढ़कर डेढ़ से दो लाख तक पहुंच गई है।


भस्म आरती के लिए तड़के 4 बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं। अब भी आम श्रद्धालुओं को मान सरोवर गेट से तो प्रवेश मिल रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें रात 11 बजे से भारत माता मंदिर के पास लाइन में लगना पड़ रहा है। बच्चे-बुजुर्ग सभी 5 घंटे तक लाइन में लगकर पट खुलने का इंतजार करते हैं। मंदिर प्रशासक अब इस व्यवस्था को खत्म करने जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE