चित्तौड़गढ़। छोटीसादड़ी स्थित हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं करुणा इंटरनेशनल केंद्र में प्राचार्य डॉ दीपक मंडेला ने बताया कि अहिंसा परमो धर्म कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैन आचार्य रामलाल जी महाराज की आज्ञानुवृत चंचल कुंवर जी महाराज आदी ढाणा ने प्रवचन छात्र छात्राओं को दिए। कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ जगन्नाथ सोलंकी ने की।
इस अवसर पर साध्वी जी ने अहिंसा परमो धर्म के माध्यम से छात्र छात्राओं को अहिंसा का पाठ पढ़ाया एवं जीवन में दया,तप, आत्मज्ञान कर्म सिद्धांत, मोक्ष का मार्ग आदि के संदेश दिए। उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता, गुरुजनों, संत महात्माओं का सम्मान करें उनके आदर्शों को अपने जीवन में ग्रहण करें जिससे अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण हो।
अध्यशीय उद्बोधन में डॉ सोलंकी ने कहा कि विद्वान संत के वचनों को निश्चित रूप से हम जीवन में ग्रहण करेंगे और अपने परिवार का क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। संतो का त्याग एवं तप इतना जटिल है इससे छात्र छात्राओं को अपने जीवन में शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।
इस अवसर पर जैन समाज के माणक मुरडिया, अमृतलाल नाहर,अमृतलाल कोठारी, सौभाग्यमल मेहता,अनिल नागौरी, नेमीचंद डूंगरवाल,जैन महिला मंडल महाविद्यालय संकाय सदस्य राहुल जोशी,अजय कुमार यादव,संगीता अग्रवाल, मनीष बैरागी, भगवानलाल कामड,पूरणमल मीणा, नसरीन आरा,सपना बेस, चौथमल एवम् नितेश आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।