कुकड़ेश्वर। नगरीय क्षेत्र के नागरिकों की सेवा में समर्पित सेवार्पण सेवा न्यास 10 नवंबर 2024 को भगवान महावीर शासकीय अस्पताल में अपना 17वां निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित करने जा रहा है। न्यास, सीमित संसाधनों के बावजूद, हर साल सैकड़ों लोगों को निशुल्क नेत्र चिकित्सा सेवा प्रदान करता है।
सेवार्पण सेवा न्यास अपने सीमित दानदाताओं से सालाना मात्र 500 का सहयोग लेकर, क्षेत्रवासियों के लिए निरंतर निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित कर रहा है, जिससे सैकड़ों लोगों को नई रोशनी मिली है। न्यास के ट्रस्टियों ने नागरिकों से अपील की है कि इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी नेत्र स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करें।