BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2024, 8:24 pm
KHABAR : संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण मित्रों ने स्मृति वन में चलाया स्वच्छता अभियान, 1 ट्रॉली से अधिक गंदा कचरा किया एकत्रित, पर्यावरण मित्र केशव सिंह चौहान का किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था एवं स्वच्छता विकास अभियान संस्था विगत 10 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाने में जुटी हुई है इसी कड़ी में स्वच्छता विकास अभियान संस्था नीमच के 24 अक्टूबर 2024 गुरुवार को  10 वर्ष पुर्ण होने पर दोनों संस्था के सदस्यों द्वारा 10 वे स्थापना दिवस एवं पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर मुख्य अतिथि शहरी विकास परियोजना अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री चन्द्रसिंह धार्वे के नेतृत्व में गांधी नगर स्थित ग्रीन बेल्ट स्मृति वन में प्रातः 7 से 10 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया इस अवसर पर संस्था सदस्यों द्वारा 3 घंटे श्रमदान कर परिसर से एक ट्राली से अधिक खरपतवार गाजर घास कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई कर परिसर से प्लास्टिक पोलेथिन थैलियां पन्नी, कांच एवं प्लास्टिक की बोतले आदि एकत्रित कर ढेर लगाए गए, इस अवसर पर स्वच्छता विकास अभियान संस्था के संस्थापक संरक्षक अधिवक्ता अजय भटनागर एवं इंजिनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था एवं स्वच्छता विकास अभियान संस्था विगत 10 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाने हेतु संकल्पित है, संस्था के सभी सदस्य गण नि स्वार्थ भावना से विगत 10 वर्षों से साप्ताहिक एवं नियमित रूप से प्रतिदिन 2 से 3 घंटे श्रमदान कर सहभागिता निभा रहे हैं,श्री भटनागर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से देश भर में स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरुआत कि गई इसी कड़ी में शहर के सामाजिक कार्यकर्ता ने मिलकर आज ही के दिन सी आर पी एफ के सेवा निवृत्त कमांडर श्री राजकुमार सिन्हा के निवास पर 24अकटुबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन संस्था का गठन किया गया था, संस्था में अधिकांश शासकीय एवं केन्द्रीय विभाग के सेवा निवृत्त कर्मचारी अधिकारी, डाक्टर, इंजिंनियर, अधिवक्ता, क्लर्क आदि मिलकर शहर को ग्रीन नीमच क्लीन नीमच बनाने में जुटे हुए हैं, इस अवसर पर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष स्वच्छता विकास अभियान संस्था के महासचिव किशोर बागड़ी ने बताया कि दोनों संस्था का एक ही उद्देश्य है कि नीमच जिले को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाना है, संस्था सदस्यों द्वारा विगत 10 वर्षों में शहर के 40 ही वार्डों की गलियों, मोहल्ले, कालोनियों, बाजार, एवं मुख्य सड़क मार्गों पर अब तक 800 से अधिक स्वच्छता अभियान चलाएं गए हैं इससे शहरवासियों में स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता आई है, दोनों संस्था के प्रयास से नीमच शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2018-19 में देशभर के 4143 शहरों की दौड़ में 47 वी पायदान पर आया एवं प्रदेश स्तर पर टाप टेन स्थान पर रहा, इसी कड़ी में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच ने शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने एवं आमजन को शुद्ध वायु आक्सीजन प्राप्त हो इस हेतु शहर में 4 नगर वन जंगल ( सिटी फारेस्ट) बनाएं गए हैं, शहर में कई उजाड़ पड़े बाग बगीचे को सुंदर पर्यावरण युक्त बनाया गया जो आज शहर की सुन्दरता बढ़ा रहे हैं, इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहरी विकास परियोजना अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री चन्द्रसिंह धार्वे ने कहा कि दोनों संस्था के सभी सदस्य गण स्वच्छता एवं पर्यावरण के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं, सभी सदस्य गण बधाई के पात्र हैं, नीमच शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में अच्छी पायदान पर लाने हेतु शहरवासियों एवं हम सभी को मिलकर सहयोग करना होगा, शहर को पोलेथिन मुक्त बनाने हेतु शहरवासियों को आगे आकर प्लास्टिक पोलेथिन थैलियों का बहिष्कार कर घरेलू सामान लाने हेतु कपड़े की थैली की शुरुआत कर हमारे पुर्वजों के संस्कार अपनाना होगा,हम सभी को अपने निवास स्थान, व्यवसाय स्थल से निकलने वाले गीले सुखे कचरों को अलग अलग एकत्रित कर नगरपालिका की कचरा गाड़ी में ही कचरा डाले, इस अवसर पर श्री धार्वे ने संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के संयुक्त सचिव केशव सिंह चौहान के जन्म दिवस पर पुष्प माला पहनाकर कर सम्मानित करते हुए बधाई दी, स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि शहरी विकास परियोजना अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री चन्द्रसिंह धार्वे, दोनों संस्था के संस्थापक संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल,अजय भटनागर, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष स्वच्छता विकास अभियान संस्था के महासचिव किशोर बागड़ी, रमेश मोरे,उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, दुलीचंद कनेरिया, केशव सिंह चौहान, निर्मल देव नरेला, मनीष काठेंड, दिलीप रावल, दिव्यांग छात्रावास के ओमप्रकाश दायमा, सुभाष सैना के रामलाल रामरख्यानी, आदि ने 3 घंटे श्रमदान कर सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष दुलीचंद कनेरिया ने दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE