सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। पंडित मिश्रा ने उज्जैन में साधु संतों को स्थाई आश्रम बनाने संबधी निर्णय पर आभार जताया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रसिद्ध कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु प्रदीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री निवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ से पंडित मिश्रा का स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। पंडित मिश्रा ने भी शाल पहनाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया। पंडित प्रदीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उज्जैन में साधु संतों, महंत, अखाड़ा प्रमुखों, महामंडलेश्वर को स्थाई आश्रम बनाने की अनुमति दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने उज्जैन तीर्थ विकास एवं संतों के प्रति संवेदनशीलता के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव को साधुवाद भी दिया।