नीमच। शहर के बघाना थाना अंतर्गत सत्यनारायण पिता डालूराम तेली की खाई में गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यनारायण के बेटे शुभम ने जिला चिकित्सालय में बताया कि सत्यनारायण अपनी मोटरसाइकिल से खाई में गिर गया। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। शुभम अपने पिता सत्यनारायण को लेकर जिला चिकित्सालय में पहुंचा। जहां उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। आज जिला चिकित्सालय में सत्यनारायण के शव का पोस्टमार्टम किया गया। बघाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। इस मामले में कुछ अन्य बातें भी सामने आ रही है। कई तरह के आशंकाएं व्यक्त की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।