नीमच। शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित मां कालिका होटल पर आज एक वानर आ गया। वानर ने दुकान के काउंटर पर ठिया जमा लिया। करीब बीस मिनट तक वानर राज ने होटल पर बड़े मौज से बिताए। वनराज ने बिंदास अंदाज में होटल पर रखें समोसे खाए। टमाटर का स्वाद चखा। चाकलेट पीपर का टेस्ट भी किया। इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई। लाल मुंह के वानर को लोगों ने भगाने की कोशिश भी की। लेकिन वानर राज डटे रहे। लोगों के छेड़ा-छाड़ी पर झपट्टी भी मारी। इस दौरान वन विभाग को भी सूचना दी गई। लेकिन वनकर्मियों के पहुंचने से पहले ही वानर वहां से चला गया। होटल संचालक सुखराम ने बताया कि हमारी लाख कोशिश करने के बाद भी वानर राज ने अपनी मर्जी से ही होटल से प्रस्थान किया।