चित्तौड़गढ़। व्यापार महासंघ ने सभी व्यापारिक संगठनों के अनुरोध पर और आने वाले दीपावली के त्यौहार को देखते हुए इस महीने की अंतिम रविवार जो की 27 अक्टृबर को है, पूरा मार्केट खुला रखने का निर्णय लिया गया है।
चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया कि अगले हफ्ते दीपावली का महापर्व त्यौहार आ रहा है, इस त्यौहार को भारत देश वासी उत्साह से मनाता है। भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी पर अनादिकाल से इस त्यौहार को मनाते आ रहे हैं, इस दीपावली पर्व का विशेष महत्व रहता है। सभी पर्वों का यह महापर्व कहलाया जाता है। इस पर्व पर सभी प्रकार के व्यापार बहुत तेजी से चलते हैं छोटे से छोटा श्रमिक से लेकर के बड़े से बड़े कल कारखाने वालों को यह त्यौहार का महीना विशेष रहता है। चित्तौड़ शहर जो पिछले 1 वर्ष से लगातार महीने के अंतिम रविवार बंद रहता आया है इसके लिए सभी व्यापारियों का सहयोग बहुत ही अच्छा रहा। किंतु आगामी दीपावली त्योहार को देखकर 27 अक्टूबर अंतिम रविवार को चित्तौड़ शहर का पूरा व्यापार खुला रहेगा ।