BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2024, 12:57 pm
BIG NEWS : काजल के लिए साजिद बना शेखर, मंदिर के बाहर प्रेमिका की भर दी मांग, 1 महीने पहले घर से भगाकर ले गया था युवक, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। इंदौर से एक महीने पहले लापता हुई काजल को पुलिस ने राजस्थान से बरामद किया है। जिसके बाद दोनों को गुना एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। यहां युवती ने अपने प्रेमी साजिद के साथ ही रहने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद एक अनोखी प्रेम कहानी का नजारा दिखा, जब अपनी प्रेमिका के लिए साजिद, शेखर बन गया। उसने मंदिर के बाहर उसकी मांग पर सिंदूर डालकर माला पहनाई और शादी रचा ली। 


साजिद के साथ ही रहना चाहती थी युवती 
दरअसल, गुना का रहने वाला साजिद और युवती काजल इंदौर से लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने उन्हें राजस्थान के छवड़ा से बरामद कर गुना एसडीएम कोर्ट में पेश किया। इस दौरान युवती ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह साजिद के साथ रहना चाहती है। 


स्थानीय लोगों के सुझाव के बाद साजिद बना शेखर
कुछ स्थानीय लोगों ने साजिद को सुझाव दिया कि अगर काजल उसके लिए मुस्लिम धर्म अपना सकती है, तो वह उसके लिए हिंदू क्यों नहीं बन सकता। इस पर सहमति जताते हुए वह साजिद से शेखर बन गया। 


मंदिर के बाहर भर दी मांग 
साजिद (वर्तमान शेखर) और काजल ने गायत्री मंदिर के बाहर हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर ली। उसने युवती की मांग भरी और उसे मंगलसूत्र पहनाया।


पहले भी साजिद के साथ हुई थी फरार 
बताया जा रहा है कि पहले भी दोनों फरार हो गए थे, जिसके बाद परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन शुरू की और आखिरकार उन्हें बारां में खोज निकाला। हालांकि, युवती ने अपने परिवार के साथ जाने से मना कर दिया और साजिद के साथ रहने की इच्छा जताई थी।


इंदौर में मौसी के घर से लड़की को भगाकर ले गया था साजिद 
युवती के परिवार ने काजल को इंदौर में उसकी मौसी के पास भेज दिया था। लेकिन साजिद ने इंदौर पहुंचकर फिर से काजल के साथ भागने की योजना बनाई। जिनकी गुमशुदगी इंदौर में दर्ज हुई। पुलिस ने दोनों को राजस्थान के छवड़ा से खोज निकाला और गुना में लाकर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE