BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2024, 4:15 pm
BIG NEWS : नीमच में निकली उर्मिला देवी गर्ग की देहदान यात्रा, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर की प्रतिष्ठित फर्म प्रेमसुख श्यामसुख परिवार की वरिष्ठ सदस्या उर्मिला देवी गर्ग के देहवासन के पश्चात उनकी मंशा अनुरूप आज दोपहर उनका देहदान नीमच के वीरेंद्र कुमार सकलेचा मेडिकल कॉलेज में किया गया।यह नीमच के मेडिकल कॉलेज का पहला  देहदान है। उर्मिला देवी गर्ग का देहदान महर्षि दधीचि देहदान संस्था के माध्यम से हुआ। डॉ हरनारायण गुप्त ने बताया कि उनके द्वारा देहदान के लिए संकल्प पत्र भरा गया था।
बताते चलें कि स्वर्गीय मोहनलाल गर्ग की धर्मपत्नी उर्मिला देवी गर्ग का शनिवार दोपहर 80 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन‌ हो गया था। उर्मिला देवी गर्ग की देहदान यात्रा आज बंग्ला नंबर 28  से मेडिकल कॉलेज के लिए निकाली गई। परिजनों और परिचितों ने राहों में पुष्प बिछाकर नम आंखों से उर्मिला देवी कर को विदाई दी। उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर और फूलमाला पहनाकर विधायक दिलीप सिंह परिहार,कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एडीएम लक्ष्मी गामड़, एसडीम ममता खेड़े, प्रशासनिक अधिकारी और संभ्रांत नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी। कमिश्नर संजय गुप्ता की स्वर्गीय उर्मिला देवी गर्ग सास थी।

मेडिकल कॉलेज पर परिवार द्वारा उनका देहदान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर अरविंद घंघोरिया, डॉक्टर फातिमा और मेडिकल कॉलेज के अन्य डॉक्टर्स की उपस्थिति में किया गया।गर्ग परिवार की ओर से यह चौथा देहदान था।पीएस परिवार की उर्मिला गर्ग मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की हंसमुख और सेवाभावी महिला थी। देहदान यात्रा में सैकड़ो की संख्या में नीमच के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 

उल्लेखनीय है कि नीमच नेत्रदान और रक्तदान के क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पर अपना एक विशिष्ट स्थान रखता है। अब देहदान के लिए भी नीमच की जनता आगे बढ़ रही है। सामाजिक संस्थाएं भी लोगों को इस पवित्र कार्य के लिए लगातार प्रेरित कर रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE