कुकडेश्वर। झंवर परिवार की माता जी स्व. प्रेमलता झंवर की स्मृति में पठार क्षेत्र के वाराजी धर्म स्थल पर लायन्स क्लब मनासा द्वारा आदिवासी परिवारों की महिलाओं को साड़ी एवं मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक माधव मारू ने आदिवासी महिलाओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और झंवर परिवार की ओर से किए गए इस नेक कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाओं को साड़ी और मिठाई वितरित की गई। लायन्स क्लब मनासा के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और इसे सफल बनाने में योगदान दिया।
कार्यक्रम में विधायक माधव मारू ने कहा कि झंवर परिवार द्वारा किया गया यह कार्य समाज के प्रति सेवा और सहयोग का उदाहरण है। उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। इस मौके पर लायन्स क्लब मनासा के सभी सदस्यों ने झंवर परिवार की इस पहल की सराहना की और उनके साथ मिलकर जरूरतमंदों की सेवा करने का संकल्प लिया।