गरोठ। कोटडा बुजुर्ग ग्राम में 16 वर्षीय बालक कि कुएं में डूबने से मौत हो गई है। यह बहुत दुभाग्यपुर्ण घटना है। कुछ साल पहले ही इनके एक बालक की कुएं में डूबने से मौत हो गई थी। परिवार के लिए बहुत ही दर्दनाक घटना है। इस घटना को लेकर पूरे परिवार मे मातम छाया हुआ है।
मृतक के पिताजी रंगलाल गायरी ने बताया कि मेरी तबियत खराब होने पर मे इलाज करवाने बोलिया गया था। शाम 4 बजे मेने इससे फोन लगाकर बात भी कि थी। कुए पर ये अकेला था। उसकी मां जो उसके मामा के गाव गई थी।
ये बालक बकरिया चराने गया था। कुएं के पास पानी पीने गया था। इसी दौरान ये हादसा हुआ। बालक जब शाम को बकरिया लेकर घर नहीं पहुचा तो परिजन व ग्रामीण खेत पर पहुंचे व कुएं में देखा तो चम्मपल तेरती हुए दिखी तो परिजनों के होंश उड गए। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला व पीएम के लिए शव को गरोठ सिविल हॉस्पिटल लाया गया है। बाद मे शव को परिजनों को सौंपा है।